दिल्ली के आरके पुरम में नाले का बड़ा हिस्सा धंसा, गड्ढे में गिरी बाइक और कार

दिल्ली के आरके पुरम में शुक्रवार रात को नाले पर बना लेंटर का एक हिस्सा अचानक धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया जिसमें एक कार और एक बाइक समा गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के दौरान क्रेन से वाहनों को बाहर निकाल लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Load More