दिल्ली के गांव में 1800 दुकानों-मकानों को खाली करने का नोटिस, लोग बोले- अंतिम सांस यहीं लेंगे
साकेत जिला न्यायालय के आदेश पर दिल्ली के आली गांव में करीब 1800 मकानों और दुकानों पर खाली करने के नोटिस चस्पा किए गए हैं। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन बताकर 26 सितंबर से कार्यवाही का आदेश है। विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा, ''जिस आंगन में चार-पांच पीढ़ियों का बचपन बीता, अंतिम सांस भी यही लेंगे।''