दिल्ली के इन गांवों में पैदा होते हैं पहलवान, हर दूसरे घर से निकलता है एक बाउंसर
दिल्ली का असोला व फतेहपुर बेरी गांव 'दुनिया के सबसे मज़बूत गांव' या 'बाउंसर फैक्ट्री' के नाम से मशहूर है। यहां हर घर से एक या एक से अधिक युवक दिल्ली में बाउंसर के तौर पर काम करते हैं। पहलवान विजय तंवर ने बताया, "मैं अपने गांव का पहला बाउंसर था। अब 300 से ज़्यादा लड़के यह काम करते हैं।"