दिल्ली के इस कॉलेज में शूट हो रही है धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में', वीडियो हुआ लीक
ऐक्टर धनुष की आगामी फिल्म 'तेरे इश्क में' की शूटिंग दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में की जा रही है जिसके सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हो गए हैं। इन वीडियो और तस्वीरों में धनुष भीड़ के बीच दौड़ते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में धनुष को वैनिटी वैन से निकलते देखा जा सकता है।