दिल्ली के उत्तम नगर में लूटपाट के प्रयास में युवक की चाकू मारकर की गई हत्या
उत्तम नगर (दिल्ली) में शनिवार रात बदमाशों ने मोनू नामक 18-वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मोनू रात में एक दोस्त के साथ खाना खाने जा रहा था और तभी रास्ते में 4-5 लोगों ने उन्हें रोककर लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर मोनू की पीठ में चाकू घोंप दिया।