दिल्ली के उद्योग भवन इलाके में मज़दूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, 200 शेड जले व कई सिलिंडर फटे
दिल्ली के उद्योग भवन इलाके के पास बुधवार तड़के मज़दूरों की बस्ती में भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि आग में मज़दूरों के करीब 200 अस्थाई टिन-शेड जल गए व साथ ही कई एलपीजी सिलिंडर भी फट गए। बकौल अधिकारी, दमकल की 20 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया।