दिल्ली के एक मार्केट में लगे 'बायकॉट बांग्लादेश' के पोस्टर
दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित ऑटोपार्ट्स के होलसेल मार्केट में व्यापारियों ने 'बायकॉट बांग्लादेश' के पोस्टर लगाए हैं। ऑटो-मोटिव पार्ट्स मर्चेंट असोसिएशन के अध्यक्ष विनय सारंग ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हाल में हुई हिंसा के खिलाफ ऑटोपार्ट्स मार्केट ने यह फैसला किया है कि पड़ोसी देश के साथ कोई बिज़नेस नहीं किया जाएगा।