दिल्ली की एकमात्र किन्नर पार्षद बॉबी ने 'आप' का साथ छोड़ा
दिल्ली की एकमात्र किन्नर पार्षद बॉबी किन्नर ने 'आप' का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने 'आप' से नाराज़ 15-पार्षदों की समूह वाली इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी जॉइन की है। उन्होंने कहा, "ढाई साल हो गए, सदन ठीक से नहीं चल रहा। ना हमारी बात सुनी जाती है, ना हमारी बात रखी जाती है। हम जनता के सामने क्या मुंह लेकर जाएंगे।"