दिल्ली में लगातार बारिश और यमुना के उफान से कई इलाकों में पानी भर गया है जिससे हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मजनू का टीला, नज़फगढ़, यमुना बाज़ार, जैतपुर, मयूर विहार और विश्वकर्मा कॉलोनी (बदरपुर) में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों के मुताबिक, एनडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी है लेकिन समय पर मदद नहीं मिल पा रही है।