दिल्ली के क्रिकेट ग्राउंड में खेलते वक्त करंट लगने से हुई 13 वर्षीय किशोर की मौत
दिल्ली के रणहौला इलाके में शनिवार को एक क्रिकेट ग्राउंड में खेलते वक्त करंट लगने से 13-वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर बॉल लेने के लिए ग्राउंड के कोने में गया था जहां उसे लोहे के खंभे से करंट लगा था जिस पर लटका तार एक गौशाला तक जाता है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।