दिल्ली के कोर्ट ने भारतीय उच्चायोग पर हमला करने के मामले में UK के नागरिक को दी ज़मानत
दिल्ली की एक अदालत ने 2023 में लंदन (यूके) स्थित भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले के मामले में यूके के नागरिक इंदरपाल सिंह गाबा को ज़मानत दे दी है। अदालत ने कहा कि एनआईए गाबा और भारतीय उच्चायोग के बाहर हुए हमले के बीच संबंध स्थापित करने में विफल रही। गाबा 2023 में अटारी बॉर्डर (पंजाब) से गिरफ्तार हुआ था।