दिल्ली के कोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग केस में खारिज की सत्येंद्र जैन की ज़मानत याचिका
दिल्ली के राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग मामले में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की अंतरिम ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले कोर्ट ने सोमवार को मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। गौरतलब है कि जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में मनी लॉन्डरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।