दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट में बुधवार को पेशी के दौरान शुगर लेवल गिरने से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें चाय व बिस्किट के सेवन के लिए कोर्टरूम से बाहर ले जाया गया। न्यायिक हिरासत के बीच कोर्ट में हुई इस पेशी के दौरान उन्हें सीबीआई ने शराब नीति केस में गिरफ्तार कर लिया है।