दिल्ली के कोर्ट में महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में कल दर्ज होगा पीड़िता का बयान
दिल्ली की राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवान के यौन उत्पीड़न के मामले में गुरुवार को दर्ज होने वाले पीड़िता के बयान को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। पीड़िता तबीयत खराब होने के कारण अदालत में उपस्थित नहीं हो सकी थी जिसके बाद उसके वकील ने सुनवाई के लिए लंबी तारीख की मांग की थी।