दिल्ली के कई इलाकों में 1 से 2 अक्टूबर के बीच 16 घंटे तक बाधित रहेगी पानी की सप्लाई
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि दिल्ली के कई इलाकों में 1 से 2 अक्टूबर के बीच 16 घंटे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इनमें वरुण निकेतन, राजा गार्डन, रमेश नगर, ख्याला, रानी बाग, मोती नगर, टैगोर गार्डन, तिलक नगर, राजौरी गार्डन और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में मरम्मत का काम होगा।