दिल्ली के कई हिस्सों में 1 नवंबर तक पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने रविवार को बताया कि यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा अधिक होने के चलते राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में 1 नवंबर तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। डीजेबी ने बताया कि पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत आने वाले इलाके भी प्रभावित होंगे।

Load More