दिल्ली के कनॉट प्लेस में विज्ञापन बोर्ड पर अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो, केस दर्ज
दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक सरकारी एजेंसी के विज्ञापन बोर्ड की एलईडी स्क्रीन पर अचानक अश्लील वीडियो चलने का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाने के बाद पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले में आईटी ऐक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।