दिल्ली के करोल बाग में भरभराकर गिरी दो मंज़िला पुरानी इमारत की दीवार; 1 की मौत, 3 घायल
दिल्ली के करोल बाग में प्यारेलाल रोड पर एक पुरानी और जर्जर दो मंज़िला इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हैं। यह घटना तब हुई जब इमारत की मरम्मत और तोड़फोड़ का काम चल रहा था। घायलों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए ले जाया गया है।