दिल्ली की खान मार्केट में मॉक ड्रिल के तहत बजा एयर सायरन, वीडियो आया समाने
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार दिल्ली के खान मार्केट में भी मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एयर सायरन बज रहा है और लोग कवर लेते दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है, दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3, खान मार्केट और पुष्प विहार समेत 55-जगहों पर मॉक ड्रिल करवाई का आयोजन हो रहा है।