दिल्ली के गोदाम में धमाके के साथ फटा ऑक्सीजन सिलिंडर, 1 शख्स की मौत व 4 घायल

दिल्ली के ओखला फेज़-1 में बुधवार सुबह एक कम्युनिटी सेंटर के पास गोदाम में एक ऑक्सीजन सिलिंडर में अचानक विस्फोट होने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल 4 अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस को मौके पर कमर्शियल ऑक्सीजन सिलिंडर से लदा एक ट्रक मिला।

Load More