दिल्ली के ज़ू में बाघिन 'अदिति' ने एक साथ 6 शावकों को दिया जन्म
दिल्ली के चिड़ियाघर में बंगाल टाइगर प्रजाति की बाघिन 'अदिति' ने एकसाथ 6 शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के इतिहास में पिछले 20 वर्षों में यह पहला मौका है जब एक ही दिन में इतने सारे शावकों का जन्म हुआ है। चिड़ियाघर के अधिकारी ने बताया कि बाघिन को नागपुर के गोरेवाड़ा बचाव केंद्र से दिल्ली लाया गया था।