दिल्ली के जंगपुरा में बुलडोज़र ऐक्शन, 300 से अधिक झुग्गियां होंगी ज़मीदोज़
जंगपुरा (दिल्ली) के मद्रासी कैंप में रविवार सुबह 300 से अधिक झुग्गियों को हटाने के लिए बुलडोज़र कार्रवाई शुरू हुई। ज़िला मजिस्ट्रेट अनिल बांका ने कहा, "कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हो रही है...पात्र लोगों को नरेला मेें फ्लैट आवंटित किए गए हैं।" एक शख्स ने कहा, "रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री) बोलतीं है कोई झुग्गी नहीं टूटेगी...यह क्या हो रहा है?"