दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मरीज़ की हत्या के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए डॉक्टर
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के वॉर्ड में रविवार को एक 32-वर्षीय मरीज़ की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद सुरक्षा का हवाला देकर अस्पताल में डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। रेज़िडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन ने कहा, "सुरक्षा बढ़ाने की हमारी मांग को बार-बार नज़रअंदाज़ किया गया...जब तक सुरक्षा नहीं बढ़ाई जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।"