दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे किसान, इस बार क्या हैं मांगें?
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित 'किसान महापंचायत' में शामिल होने के लिए किसान सोमवार सुबह से जंतर-मंतर पर पहुंचने लगे हैं। इनकी मांगों में 'फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी', 'कृषि, डेयरी, पोल्ट्री व मत्स्य पालन क्षेत्रों को अमेरिका के साथ किसी भी प्रस्तावित समझौते से बाहर रखना' और 'किसानों पर दर्ज पुलिस मामलों को वापस लेना' शामिल हैं।