दिल्ली की जामा मस्जिद का ASI सर्वे कराने की उठी मांग, मंदिर होने का किया गया दावा

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) को पत्र लिखकर दिल्ली की जामा मस्जिद का सर्वे करने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में मूर्तियों के अवशेष मौजूद हैं जिसका प्रमाण 'मसिर-ए-आलमगिरी' किताब में है। गुप्ता ने अजमेर दरगाह में मंदिर होने का भी दावा किया है।

Load More