दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी की 3 पीएचडी स्कॉलर्स ने सुपरवाइज़र पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में जवाहरलाल नेहरू अध्ययन केंद्र की 3 महिला पीएचडी स्कॉलर्स ने अपने पीएचडी सुपरवाइज़र पर उनका मानसिक और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक छात्रा ने बीच में ही अपना कोर्स छोड़ दिया है जबकि अन्य दो छात्राएं पिछले दो महीनों से नए सुपरवाइज़र की मांग कर रही हैं।