दिल्ली के धौलाकुआं से हरियाणा के मानेसर के बीच चलेगी पॉड टैक्सी: गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है, "हम देश में 300 केबल कार चलाने वाले हैं।" उन्होंने कहा, "कल (बुधवार) एक मीटिंग में दिल्ली के धौला कुआं से हरियाणा के मानेसर के बीच पॉड टैक्सी के लिए...5 कंपनियां शामिल होंगी। हम हवा में जा सकेंगे। ऊपर पॉड होगा, उसमें 18-25 लोग बैठेंगे जिसकी 200 किलोमीटर/घंटा स्पीड होगी।"