दिल्ली के नांगलोई में बालकनी का हिस्सा टूटकर 47 वर्षीय शख्स पर गिरा, हुई मौत
नांगलोई (दिल्ली) के अध्यापक नगर में शुक्रवार रात एक बालकनी का हिस्सा टूटकर एक 47 वर्षीय शख्स पर गिर गया जिसमें वह घायल हो गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि इसके बाद उसे नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान आनंद कश्यप के रूप में हुई है