दिल्ली के नारायणा विहार में आयोजित लोहड़ी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के नारायणा विहार में आयोजित लोहड़ी समारोह में शिरकत की जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में पीएम मोदी लोहड़ी जलाते व लोगों का अभिवादन करते नज़र आ रहे हैं। नारायणा विहार रेज़िडेंशियल वेल्फेयर असोसिएशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।