दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए एसबीके सिंह

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एसबीके सिंह को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया। वर्तमान में होमगार्ड के महानिदेशक पद पर तैनात एसबीके सिंह को अगले आदेश तक यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह इस पद पर संजय अरोड़ा का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 31 जुलाई 2025 को समाप्त हो गया।

Load More