दिल्ली के नज़फगढ़ का नाम बदलकर हो सकता है नाहरगढ़, BJP विधायक ने विधानसभा में रखी मांग

दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को सदन में नज़फगढ़ से बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने नज़फगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने मांग की कि नज़फगढ़ का नाम राजा नाहर सिंह के नाम पर नाहरगढ़ रखा जाए। नीलम ने कहा कि राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़ी और नज़फगढ़ क्षेत्र को दिल्ली प्रांत में शामिल किया।

Load More