दिल्ली के नरेला में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, प्रॉपर्टी डीलर की हुई मौत
नरेला (दिल्ली) में बुधवार रात को ताबड़तोड़ गोलियां चलीं जिसमें मनीष नामक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। वहीं, इस हमले में प्रॉपर्टी डीलर के दो कर्मचारी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि लंबित भुगतान को लेकर पीड़ितों और आरोपियों के बीच विवाद था।