दिल्ली के पिछले 7 विधानसभा चुनावों में कुल 39 महिलाओं की हुई है जीत: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, 1993 से अबतक दिल्ली में हुए 7 विधानसभा चुनावों में कुल 39 महिलाएं ही जीत पाई हैं। बकौल रिपोर्ट, 1998 के चुनावों में सबसे ज़्यादा 9 महिलाएं विधायक बनी थीं जबकि 2008 और 2013 में 3-3 महिलाओं को जीत मिली थी। दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता है जिनमें 83.49 लाख पुरुष और 71.74 लाख महिलाएं हैं।