दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी की घटाई जाएगी सुरक्षा, Z के बजाय Y श्रेणी की मिलेगी सुरक्षा
गृह मंत्रालय ने 'आप' नेता व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की सुरक्षा को 'ज़ेड' कैटेगरी से घटाकर 'वाई' कैटेगरी करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने आतिशी की सुरक्षा और खतरे की समीक्षा की थी और पाया कि उन्हें नया या कोई बड़ा खतरा नहीं है जिसके लिए 'ज़ेड' श्रेणी की सुरक्षा रखी जाए।