दिल्ली के पॉश इलाके के घर में लूटपाट करने घुसे बदमाश ने रिटायर्ड IRS अफसर को मारा चाकू
दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में शनिवार रात रिटायर्ड आईआरएस अधिकारी अभय सिंह के घर में लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाश ने विरोध करने पर सिंह को चाकू मार दिया और फिर फरार हो गया। सिंह को कोई गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश को पकड़ लिया है।