दिल्ली के पहाड़गंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरा इमारत का हिस्सा, एक शख्स की हुई मौत व 2 घायल
दिल्ली में गुरुवार से रुक-रुक कर जारी बारिश के बीच पहाड़गंज में सदर बाज़ार रोड के नबी करीम इलाके में शुक्रवार सुबह एक इमारत का हिस्सा भरभराकर ढह गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना में एक शख्स की मौत हो गई है व 2 लोग घायल हुए हैं। वहीं, मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।