दिल्ली के बंगाली मार्केट के पास ऑटो में चालक ने सबके सामने किया हस्तमैथुन; हुआ गिरफ्तार
दिल्ली के बंगाली मार्केट के पास एक ऑटो में चालक को सबके सामने हस्तमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नजाकत के रूप में हुई है और वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद का रहने वाला है। बकौल पुलिस, एक राहगीर ने घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।