दिल्ली के बुराड़ी में सूटकेस में मिली युवती की लाश; हत्या के आरोप में चचेरा भाई गिरफ्तार
बुराड़ी (दिल्ली) में एक सूटकेस में युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 'हिन्दुस्तान' को बताया कि 2-बार प्रेमी संग भाग चुकी युवती को आरोपी 4-दिन पहले दिल्ली लेकर आया था। बकौल पुलिस, युवती दिल्ली में भी प्रेमी के संपर्क में रहकर उसे बुला रही थी जिससे आरोपी नाराज़ था।