दिल्ली के बटला हाउस में 6 संपत्तियों के ध्वस्तीकरण पर HC ने लगाई अंतरिम रोक
'हिंदुस्तान' के मुताबिक, बटला हाउस में 6 संपत्तियों के ध्वस्तीकरण पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। ध्वस्तीकरण के डीडीए के नोटिस को याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और कहा था कि संबंधित खसरे में सभी संपत्तियां अवैध नहीं हैं। जज तेजस करिया ने मामले की अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है।