दिल्ली के बर्गर किंग गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज लीक मामले में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
दिल्ली पुलिस ने राजौरी गार्डन में 'बर्गर किंग' के आउटलेट के अंदर 26 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का सीसीटीवी फुटेज लीक करने के आरोप में एक उप-निरीक्षक और एक हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारी सुभाष नगर पुलिस चौकी में तैनात थे जिनके अधिकार क्षेत्र में 'बर्गर किंग' का यह आउटलेट स्थित है।