दिल्ली की भावी सीएम आतिशी को दी जा सकती है 'ज़ेड' श्रेणी की सुरक्षा
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी को 'ज़ेड' श्रेणी की सुरक्षा दी जा सकती है। एक अधिकारी ने बताया है कि प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री को 'ज़ेड' श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है जिसमें शिफ्ट में करीब 22 सुरक्षाकर्मी तैनात होते है। अरविंद केजरीवाल को 'ज़ेड-प्लस' सुरक्षा मिली हुई है जिसमें करीब 40 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।