दिल्ली के भलस्वा कूड़ा पहाड़ की ऊंचाई हुई आधी, साल के अंत तक पूरी तरह साफ करने का लक्ष्य
दिल्ली के भलस्वा कूड़ा पहाड़ की ऊंचाई 65 मीटर से घटकर करीब 30 मीटर रह गई है। MCD का दावा है कि यहां हर दिन 25,000-30,000 मीट्रिक टन पुराने कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। दरअसल, MCD का लक्ष्य 2026 के अंत तक भलस्वा लैंडफिल को पूरी तरह साफ कर ज़मीन को दोबारा उपयोग के लायक बनाना है।