दिल्ली के मंदिर में शख्स के ऊपर अचानक गिरी पानी की 500 लीटर की टंकी, हुई मौत
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन के एक मंदिर में रविवार रात 57-वर्षीय शख्स के ऊपर अचानक पानी की 500 लीटर की टंकी गिर गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि शख्स पानी की प्लास्टिक की टंकी के स्टैंड वाली दीवार से सटकर बैठा हुआ था और स्टैंड का एक तरफ से संतुलन बिगड़ा हुआ था।