दिल्ली की मेयर ने मृत UPSC अभ्यर्थियों के सम्मान में 4 लाइब्रेरी खोलने की घोषणा की
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने राजेंद्र नगर हादसे में 3 यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत के बाद उनके सम्मान में 4 लाइब्रेरी बनाने का आदेश दिया है। एमसीडी द्वारा राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर, पटेल नगर और बेर सराय में लाइब्रेरी खोली जा सकती हैं। वहीं, लाइब्रेरी बनाने के लिए मेयर के विवेकाधीन कोष से बजट का प्रावधान किया जाएगा।