दिल्ली का मतदाता हूं, मुझे लगता है जनता बदलाव के मूड में है: केंद्रीय मंत्री जयशंकर
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार सुबह से शुरू हुए मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर एक बूथ पर वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं एक शुरुआती मतदाता हूं, दिल्ली का मतदाता हूं। मुझे लगता है कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है।" दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में है।