दिल्ली के मयूर विहार मेट्रो स्टेशन से कूदकर 23 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी

दिल्ली में सोमवार को एक 23 वर्षीय युवक ने मयूर विहार-1 मेट्रो स्टेशन से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त मयूर विहार-1 निवासी जी अभिषेक राव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मृतक के परिवारवालों से पूछताछ की जा रही है।

Load More