दिल्ली के मशहूर 5 स्टार होटल में 37 वर्षीय शख्स ने किया सुसाइड
दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में 37 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को घटना को 3 बजे पीसीआर कॉल मिली थी और बताया जा रहा है कि शख्स ने होटल में पूल साइड छलांग लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई है।