दिल्ली की महिला के हृदय से निकाला गया नींबू जितना बड़ा ट्यूमर
पटपड़गंज (दिल्ली) स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने एक महिला के हृदय से नींबू जितना बड़ा ट्यूमर निकाला है। एक चिकित्सक ने बताया कि महिला स्ट्रोक के लक्षणों के साथ इलाज के लिए आई थी जिसकी जांच में ट्यूमर का पता चला। बकौल चिकित्सक, ट्यूमर का एक टुकड़ा महिला के मस्तिष्क में चला गया था जिसका इलाज किया गया।