दिल्ली के यमुना बाज़ार में DDA का बुलडोज़र ऐक्शन, 'ओ-ज़ोन' के 300+ घर होंगे ज़मींदोज़
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने गुरुवार को निगम बोध घाट के पास यमुना बाजार इलाके में अनाधिकृत निर्माणों-अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी। भारी पुलिस बल व 6 बुलडोज़र लेकर डीडीए की टीम ने अवैध निर्माण गिराने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, यमुना ओ-ज़ोन बेल्ट में आने वाले इस इलाके के 300+ घरों को खाली करने का नोटिस मिला है।