दिल्ली के राजौरी गार्डन में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां
दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। इमारत की पहली मंज़िल पर स्थित इस रेस्टोरेंट में फंसे लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई है। आग लगने का वीडियो भी सामने आया।